महिला संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन बोले हत्या कर शव लटकाया

Updated at : 24 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
महिला संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन बोले हत्या कर शव लटकाया

महिला संदिग्ध स्थिति में मौत, परिजन बोले हत्या कर शव लटकाया

विज्ञापन

– दहेज के लिए हत्या कर लगाया आरोप, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में फोटो 19 कैप्शन- रोते बिलखते परिजन, जांच करते पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के गारद टोला किशनपुर गांव में संदेहस्पद स्थिति में 43 वर्षीय महिला की मौत हो गयी है. जानकारी मिलते ही अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपने दामाद समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचना पर मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की. मृतका ताजकेरा खातून के पिता नजीर हुसैन ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री की शादी 25 वर्ष पूर्व गांव के कुद्दुस के पुत्र अकमल हुसैन से हुई थी. शादी के बाद उनकी बेटी के साथ उनका दामाद बराबर मारपीट करता था. दहेज की मांग करता था. शुक्रवार की रात मारपीट कर उसकी हत्या करने के बाद उसे पंखा से लटका कर फांसी लगाकर मरने का रूप दिया गया है. उनके पुत्री की तीन पुत्र एवं एक पुत्री है. एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि किशनपुर पंचायत के गारद टोला गांव में एक महिला की गला दबाकर उसके पति हत्या कर दिया है. जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसके पति द्वारा मारपीट किया गया था. उसे फांसी लगाकर मार दिया गया है. आरोपित पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. उधर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि मृतका के पिता नजीर हुसैन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन