वज्रपात से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

वज्रपात से महिला की मौत, परिवार में छाया मातम
आबादपुर बारसोई प्रखंड के बेलुवा पंचायत स्थित कोताहार ग्राम में सोमवार पूर्वाहन करीब 10:30 बजे बादलों की तेज गर्जना के बीच वज्रपात की चपेट में आकर खेत में घास काट रही महिला अनवरी खातून 45 वर्ष की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. मृतका के जले हुए शरीर को देख कर दहाड़े मार मार कर रोने लगे. आनन फानन में परिजनों ने मृतका को बारसोई स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका कोताहार निवासी जहानूर की पत्नी बतायी जा रही है. मृतका के पति दिव्यांग हैं. वह ही पति की देखभाल किया करती थी. मृतका की इस तरह से अकाल मृत्यु हो जाने से दिव्यांग पति भी बेसहारा हो गये हैं. आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका उस दौरान खेत में मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध करने गई हुईं थी. तभी आकाशीय बिजली महिला पर आ गिरी. आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से मृतका बुरी तरह से झुलस गयी. वह अचेत होकर घटना स्थल पर ही गिर गयी. उसकी दर्दनाक मौत हो गयीं. मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल वदूद मृतका के घर पहुंचे. पीड़ित परिवार से मिलकर उनका ढांढस बंधाया. घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोजपा नेत्री संगीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बारसोई प्रखंड मोअज्जम हुसैन, जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




