बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 27 May 2026 6:58 PM

विज्ञापन

बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

बलिया बेलौन पींढाल के वार्ड नौ दीघलया गांव की संजरी खातुन 37 वर्ष पति परवेज आलम का मौत खेत में पड़े बिजली तार की चपेट में आने से बुधवार को दर्दनाक मौत हो गयी. बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गुस्साये लोगों ने एसएच 98 सोहरागाछी मोड के पास सड़क जाम कर मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात तेज हवा चलने से बिजली पोल और तार टूट कर खेत में पड़ा था. बुधवार को करीब एक बजे दिन में उक्त महिला खेत में मुंग तौडने गयी थी. बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर नारे बाजी की. उचित मुआवजा की मांग करने लगे. सड़क जाम की सूचना पर सीओ रिजवान आलम, थाना अध्यक्ष कुमारी जुली पुलिस बल के साथ पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर करीब एक घंटा के बाद जाम हटाने में सफल हुए. सीओ एवं थानाध्यक्ष के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी करते हुए कहा की सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया. घटना की जानकारी उच्च पदाधिकारी को दे दी गयी है. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष जाकीर हुसैन, वर्तमान जिला परिषद अब्दुस सलाम, शाह फैसल सड़क जाम में शरीक होकर बिजली विभाग के द्वारा लापरवाही बरतने पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा की बिजली पोल टूट कर गिर गया था, इतना घंटा बितने के बाद भी विभाग के पदाधिकारी संज्ञान में क्यों नहीं लिया. उन्होंने कहा की एक सप्ताह में सभी जर्जर पोल और तार नहीं बदलता है तो इस से भी बड़ा आन्दोलन होगा. सड़क जाम में सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन