घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर

प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुधनगर में घरेलू विवाद में एक महिला ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.
कटिहार. प्राणपुर थाना क्षेत्र के बुधनगर में घरेलू विवाद में एक महिला ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. समय रहते परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. जानकारी के अनुसार, जितेंद्र केवट की पत्नी पूनम देवी कुछ दिनों से बुखार से ग्रस्त थी. जितेंद्र सुबह अपने काम के लिए कटिहार आ गया. कुछ घंटे बाद उसकी पत्नी ने उसे फोन कर सूचित किया कि उसने जहर खा लिया है, अब वह कुछ ही घंटे की मेहमान है, जिसके बाद जितेंद्र ने आनन-फानन में अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और अपने काम से लौट गया. पूनम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसका इलाज किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




