फोन से बात करते हुये युवक ने कुरसेला कोसी पुल से लगायी छलांग, लापता

Updated at : 06 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
फोन से बात करते हुये युवक ने कुरसेला कोसी पुल से लगायी छलांग, लापता

फोन से बात करते हुये युवक ने कुरसेला कोसी पुल से लगायी छलांग, लापता

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 कुरसेला कोसी सड़क पुल से सोमवार की सुबह युवक ने नदी में छलांग लगा दी. नदी में छलांग लगाये युवक पानी की तेज प्रवाह में लापता हो गया. घटना सुबह 7.45 बजे के करीब की है. नदी में मछली का शिकार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी मछुवारा ने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाला युवक गहरे पानी में जाकर लापता हो गया. यात्री बस से सफर कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कोसी सड़क पुल पर पैदल चलते हुआ युवक किसी से फोन पर बात करते हुए तीसरे पाया के करीब पहुंचा और नदी में उपर से छलांग लगा दी. युवक को नदी में छलांग लगाते देख बस कुछ देर के लिए ठहर गयी. बस सवार सभी यात्री इस घटना को देख कर सिहर गये. बस पर सवार यात्रियों को कुछ समझ आता, इससे पहले युवक ने नदी में छलांग लगा दी. युवक के नदी में छलांग लगाने की घटना क्षेत्र में फैला गयी. कोसी सड़क पुल से नदी में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो पायी थी. सम्भावना है कि युवक किसी बस से पुल के आसपास उतरा और छलांग लगा दी. तीन घंटे बाद एसडीआरएफ कुरसेला पुल पर पहुंची और युवक की तलाश में लग गयी. एसडीआरएफ को युवक को बरामद करने में सफलता नहीं मिली थी. कोसी सड़क पुल के इसी तीसरे पाया के उपर से बीते 4 सितम्बर को पूर्णिया मरंगा निवासी युवक ने कोसी नदी में छलांग लगाई थी. युवक के द्वारा बाइक पुल पर लगाने से उसकी तत्काल पहचान हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन