नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन
नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

विज्ञापन

बलरामपुर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बलरामपुर प्रखंड के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. यह नियुक्ति भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नितिन नवीन की संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय नेतृत्व और बढ़ते राजनीतिक कद पर जताये गये भरोसे का संकेत मानी जा रही है. वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. अब राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. बलरापुर के भाजपा नेता बिनोद कुशवाहा, आनंद मोहन, प्रणव दास, भरत लाल दास, बहादुर सिंह ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भाजपा के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं में सकारात्मक संदेश गया है. उनके नेतृत्व में देश का युवा वर्ग तेजी से भाजपा से जुड़ेगा. जदयू के कमल चंद्र दास, लोजपा (आर) के पप्पू मलिक, हरिप्रसाद दास आदि नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन