भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन
भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष

विज्ञापन

कुरसेला प्रदेश के पथ निर्माण व नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कुरसेला भाजपा ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है. बरारी विधानसभा पालक प्रो पवन कुमार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. दल के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है. भाजपा के युवा कर्मठ नेता को दल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत कर केन्द्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ता सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री अमित साह के नेतृत्व में भारत का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है. दल के इस निर्णय ने कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार भरने का कार्य किया है. कहा कि कार्यकर्ताओ द्वारा चलाये जा रहे बूथ स्तर तक के कार्यक्रम में अधिक मजबूती आयेगी. मंत्री नवीन को भाजपा का राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कुरसेला मंडल के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी व रक्षा मंत्री साह के साथ केन्द्रीय संगठन को बधाई दिया है. कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवमनोनीत राष्टीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नवीन को शुभकामना दिया गया है. कुरसेला मडल के बधाई देने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, प्रखंड अध्यक्ष मिथुन कुमार चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ट के गौतम कुमार महतो, दिनेश्वर मंडल, कैम्पू मंडल, गुलशन शर्मा, मुकेश ठाकुर, विजय जायसवाल, मृत्युंजय सिंह, प्रमोद कुमार साह, प्रीतम जायसवाल, तपेश्वर जायसवाल, पंकज पासवान, शिवनंदन मंडल, प्रमोद मंडल, मिलन मंडल आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन