पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

पूर्व पैक्स अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर
फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता नसीम का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे लगभग 65 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. नसीम लंबे समय तक पंचायत व सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे. पैक्स अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान तथा पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वे मिलनसार व समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ की. शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुखिया अजहरुद्दीन, मुखिया बिनोद मिर्धा, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, अमित गुप्ता, संजय झा, पैक्स अध्यक्ष मुन्नू झा, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद सहित जनप्रतिनिधि समाजिक व्यक्ति जनाजे में शामिल होकर शोक संवेदना जाहिर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










