बारिश से सड़क पर जलजमाव, लोगों को आवगामन में परेशानी

Updated at : 06 Jun 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश से सड़क पर जलजमाव, लोगों को आवगामन में परेशानी

बारिश से सड़क पर जलजमाव, लोगों को आवगामन में परेशानी

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है. कुम्हड़ी पंचायत के वार्ड छह एवं सात की सड़कों की स्थिति नारकीय बनी हुई है. जिसके कारण मुहल्ले में रह रहे लोगों को घर से निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है. घर से निकलकर प्रखंड मुख्यालय, थाना यहां तक कि सब्जी लाने बाजार तथा हॉस्पिटल जाने के लिए भी लोगों को उस पानी कीचड़ से ही गुजरना पड़ता है. दो चक्का एवं चार चक्का वाहनों को भी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन सालों साल सड़को की ऐसी ही स्थिति रहने के बावजूद भी ना तो जनप्रतिनिधियों और ना ही संबंधित विभागीय अधिकारियों का ही ध्यान इस ओर आकृष्ट हो पा रहा है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन