बाजार में बारिश से जलजमाव, दुकानदार व ग्राहक रहे परेशान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में बारिश से जलजमाव, दुकानदार व ग्राहक रहे परेशान

बाजार में बारिश से जलजमाव, दुकानदार व ग्राहक रहे परेशान

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड में शनिवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से अमदाबाद नगर पंचायत में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नगर पंचायत के मुख्य बाजार में जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. हाट बाजार करने वाले लोगों को इस होकर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को कई दुकानदारों ने बताया कि शनिवार की देर रात हुई बारिश के कारण इस स्थान पर जल जमाव हो गया है. इस दिशा में नगर पंचायत प्रशासन उदासीन बने हुए हैं. चावल पट्टी से लेकर दुर्गा मंदिर तक एवं सब्जी बाजार से लेकर बड़ी मस्जिद तक सड़क कीचड़ मय हो गया है. सड़क पर जल जमाव हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन