कई स्थानों पर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची महानंदा का जलस्तर

गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि
कटिहार. जिले में मानसून प्रवेश कर गया है. पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच जिले के महानंदा, गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार को वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान दो से 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिस तरह रुक-रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में वृद्धि है. इससे बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जलस्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. लोगों के बीच दहशत होने का कारण यह भी है कि कदवा प्रखंड में महानंदा तटबंध के कट जाने की वजह से बाढ़ की संभावना प्रबल बन रही है. तमाम कोशिशों के बाद भी कटान वाली जगह को अब तक बांधा नहीं जा सका है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. अप्रैल 2023 में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने बाढ़ पूर्व तैयारी करने का आदेश जिला पदाधिकारी को दिया था. जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी होने का दावा भी किया है.
सभी स्थानों पर बढ़ा महानंदा नदी का जलस्तर
जिला के महानंदा, गंगा, बरंडी व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्वि होने लगी है. पिछले 12 घंटे के दौरान जलस्तर में दो से 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की शाम जलस्तर 31.12 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 31.22 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.01 मीटर था, जो बढ़कर 31.08 मीटर हो गया. कुर्सेल में सोमवार की शाम 31.16 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे बढ़कर 31.24 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.49 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.59 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 25.67 मीटर था, जो मंगलवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 25.85 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.70 मीटर था. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 29.80 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.02 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शाम में बढ़कर 29.12 मीटर हो गया है.गंगा व कोसी के जलस्तर में जारी है वृद्धि
गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर भी लगातार बढ़ती जा रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 23.05 मीटर दर्ज किया गया, जो शाम में बढ़कर 23.15 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 24.48 मीटर था. जबकि मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 24.60 मीटर हो गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की शाम जलस्तर 25.53 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 25.78 मीटर हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




