ePaper

गंगा, कोसी बरंडी व कारी कोसी का जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर

Updated at : 23 Sep 2024 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

24 घंटे में प्रमुख नदियों के जलस्तर में 15 से 35 सेंटीमीटर दर्ज की गयी वृद्धि

विज्ञापन

कटिहार. जिले के सभी प्रमुख नदी यथा गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही. पिछले 24 घंटे में इन प्रमुख नदियों के जलस्तर में 15 से 35 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. बरंडी का जलस्तर एनएच 31 डूमर में लाल निशान से 142 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. दूसरी तरफ कोसी नदी का जलस्तर रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 127 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. रविवार को जारी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला घाट पर बढ़ रही है. यहां का जलस्तर लाल निशान से 116 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. इस नदी का जलस्तर रामायणपुर में 43 सेंटीमीटर लाल निशान से ऊपर बह रही है. कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कुरसेला, मनिहारी, अमदाबाद, बरारी, प्राणपुर, फलका आदि प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में सोमवार की सुबह में 27.95 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 27.99 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 31.00 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.03 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की सुबह जलस्तर 31.25 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 31.27 मीटर हो गया है. बरंडी शांत है तथा कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्धि जारी है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास सोमवार की सुबह में 31.82 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर 31.82 मीटर ही रहा है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर सोमवार की सुबह में 29.05 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर बढ़कर 29.09 मीटर हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन