गौ माता के नाम पर लिया वोट पर रक्षा को नहीं उठाया ठोस कदम, स्वामी शंकराचार्य

Updated at : 19 Sep 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
गौ माता के नाम पर लिया वोट पर रक्षा को नहीं उठाया ठोस कदम, स्वामी शंकराचार्य

गौ माता के नाम पर लिया वोट पर रक्षा को नहीं उठाया ठोस कदम, स्वामी शंकराचार्य

विज्ञापन

बिहार के सभी विधान सभा सीटों पर निर्दलीय रूप से गौ भक्त उम्मीदवार उतारेंगे, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कटिहार जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज कटिहार प्रवास के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. शहर के जैन भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से सीधे तौर पर कहा, पीएम नरेंद्र मोदी हिंदू ही नहीं हैं अगर वह हिंदू होते तो इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद वह देश में गौ हत्या पर रोक लगा देते. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महराज यहीं नहीं रुके उन्होंने साफ कहा, वह इस बात को वह 108 बार 1008 बार भी दोहराने को तैयार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि गौ माता के नाम पर वोट तो लिया लेकिन उनकी रक्षा के लिए आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सके. यह हिंदुओं के साथ छल है. ऐलान किया आने वाले दिनों में वह बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर निर्दलीय रूप से गौ भक्त उम्मीदवार को उतारेंगे. कहा, देश में सनातन धर्म है, वहां पर गौ माता का दर्जा खत्म कर दिया है बल्कि गौ माता को पशु बना दिया. शंकराचार्य ने कहा कि वह कई वर्षों से इस आस में थे कि कोई तो गौ हत्या की रोकथाम को लेकर आगे आएगा. कोई तो राजनीतिक पार्टी इसका बीरा उठाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लोगों को जागृत करने के लिए उन्होंने अब खुद कदम उठा लिया है. गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए आंदोलन तेज किया है. कहा, यह गूंज अभी विधानसभा तक गुंजेगी. सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की आधारशिला भी है. पत्रकारों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता की रक्षा और उनके संरक्षण के लिए बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्र से ऐसे प्रत्याशी को उतरेंगे और समर्थन करेंगे जो गौ रक्षा को लेकर पूरी तरह से समर्पित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन