शहर में धुमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा

शहर में धुमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
कटिहार बड़े ही धूमधाम श्रद्धा भाव के साथ बुधवार को विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की गई, हर तरफ बाबा विश्वकर्मा भगवान को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह का माहौल रहा. कई जगह भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा की. शहर के सभी वाहन गराज, पेट्रोल पंप, इंडस्ट्रियल इलाके में कल कारखाने, दुकान व प्रतिष्ठान में बड़े ही धूमधाम के साथ विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई. शहर के रिक्शा स्टैंड, ऑटो स्टैंड, अस्थाई बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, चौक चौराहों पर भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा बिठाकर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किये. पूरा शहर बाबा विश्वकर्मा के भक्ति में डूबा रहा. सुबह लोग अपने वाहन अपने गाड़ियों को साफ सफाई में लगे रहे. हालांकि मंगलवार के देर शाम से ही लोग अपने वाहन अपने प्रतिष्ठान की साफ और उन्हें सजाने में लगे हुए थे लेकिन बुधवार को भी मोटरसाइकिल, कार रखने वाले लोगों ने सुबह उठकर अपने वाहन की साफ सफाई की और बड़े ही सुंदर तरीके से अपने वाहन को सजाया और पूजा अर्चना किये. कई जगह पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गयी. कई प्रतिष्ठान व दुकान पंडालों में खिचड़ी का भी भोग लगाय था. श्रद्धालुओं ने बाबा विश्कर्मा के प्रसाद भी ग्रहण किए, रेलवे कॉलोनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही सुंदर तरीके से प्रतिमा स्थापित कर पूरे पंडाल को भव्य रूप से सजाया गया था. पिट लाइन में इंजीनियरों द्वारा छोटी सी पटरी पर छोटी सी ट्रेन दौड़ाई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, जहां बच्चों के लिए यह दृश्य काफी मनमोहक रहा, बिजी रैक पॉइंट गौशाला में भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया. प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह से पूजा-अर्चना में लगे रहे, बड़े ही सुंदर तरीके से रैक पॉइंट को सजाया गया था, शाम बाबा विश्वकर्मा को खिचड़ी का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




