धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

Updated at : 18 Sep 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया. पावर हाउस रेलवे गैरेज में बुधवार को बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव के साथ बाबा विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत गोरफर हॉट बाबा विश्वकर्मा पूजा पंडाल सजाया गया था. रेलवे कर्मी एवं संवेदक ने विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा विश्वकर्मा से सुख समृद्धि की कामना की. समाज सेवी चंदन कुमार महतो ने बताया कि प्रसाद के रूप में खिचड़ी के भंडारा आसपास लोगों को कराया गया एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया. इस दौरान डंडखोरा पुलिस गश्ती करते नजर आये. थाना अध्यक्ष विजय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, सुमन कुमार सहित केई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन