धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा

धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
कदवा प्रखंड क्षेत्र के शहरी में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया. प्रखंड क्षेत्र के कुम्हड़ी, चांदपुर,सोनेली,चौकी आदि बाजारों में विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों में चहल-पहल देखी गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने चुनड़ी, माला व प्रतिमा की जमकर खरीदारी किया. सभी के चेहरे पर काफी उमंग था.विश्वकर्मा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने अपने गैरेज कारखाना, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, ट्रेक्टर, साइकिल, मिल आदि की सफाई कर, प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया. मिठाई व फलों की प्रसादी सहित महाप्रसादी वितरण का भी आयोजन किया था. विश्वकर्मा पूजा बहुत ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




