स्वच्छ भारत अभियान में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

स्वच्छ भारत अभियान में ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन

कटिहार जाफरगंज गांव में एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के अंतर्गत ट्राय संस्था के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया. इस अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया. जिसमें सार्वजनिक स्थलों, गलियों एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थित ढंग से सफाई की गयी. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया. विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये. भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होंगे. इस अवसर पर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि स्वच्छता केवल गांव को साफ रखने तक सीमित नहीं है. बल्कि यह लोगों को बीमारियों से बचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है. नियमित साफ-सफाई अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. कार्यक्रम में संस्था की टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन