अंडर पास में बड़ी गाड़ी फंसने से ग्रामीणों में आक्रोश

अंडर पास में बड़ी गाड़ी फंसने से ग्रामीणों में आक्रोश
बरारी प्रखंड अन्तर्गत पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल के काढागोला रोड रेलवे स्टेशन लेवल क्रांसिंग फाईव बी का रेल सड़क को काटकर बंद किये जाने के कारण रेलवे अण्डरपास में लोगों को खासी परेशानी हो रही है. अंडर पास में गाड़ियों के फंस जाने के कारण बड़ी बड़ी गाड़ियों का अण्डरपास से आवागमन बंद हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रो के मखाना किसान एवं व्यवसायी की परेशानी बढ़ गई है. मखाना लोड करने आये बड़ी गाड़ियो को गेड़ाबाड़ी सेमापुर रेलवे फाटक से होकर स्टेशन की ओर आना पड़ता है. कई तरह की परेशानी बढ़ गई है. रेलवे अंडर पास ऐसा बनाया गया है जिसमे एक साइड का टॉप गाटर सही माप से लगा है वहीं दूसरी तरफ का टॉप गाटर नीचे करने से हाईवा फंस जा रही है. डम्पर गाड़ी का इन अण्डरपास से आवागमन पूर्णतः बंद है. डम्पर से नीचे है रेल अंडर पास . जिलापार्षद गुणसागर पासवान, शारीब खां, प्रियंका देवी, समाजसेवी राजेश जयसवाल, भोला सिंह, शिवपूजन पासवान, राजकिशोर यादव, पूर्व प्रमुख नीलम कौर, रजनी देवी ने डीआरएम सोनपुर मंडल, सांसद कटिहार से रेल अण्डर पास ऐतिहासिक गंगा दार्जलिंग सड़क पर डबल रेल अण्डर पास बनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




