योजना शिलापट में मुखिया का नाम नहीं दिये जाने से ग्रामीण नाराज

Published by :RAJKISHOR K
Published at :09 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
योजना शिलापट में मुखिया का नाम नहीं दिये जाने से ग्रामीण नाराज

योजना शिलापट में मुखिया का नाम नहीं दिये जाने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के सिक्क्ट पंचायत व बरेट पंचायत में विधायक ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ योजना का शिलान्यास किया. शिलापट में विधायक, सांसद व एमएलसी का नाम दर्ज था. लेकिन पंचायत की महिला मुखिया का नाम शिलापट में नहीं होने से चर्चा का बाजार गर्म हो गया. सिक्कट व बरेटा पंचायत की मुखिया महिला है. उनका नाम नहीं दिये जाने से पंचायत की जनता ने इसे अपमानित करने वाली बात चर्चा में है. पंचायत की कई महिलाओं ने सवाल किया कि एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नारी शक्ति एवं उसके सम्मान एवं विकास की बात करते हैं. महिला के विकास का कार्य कर रहे है. उनके विधायक महिला मुखिया का नाम योजना शिलापट में नहीं देकर महिला व पंचायत के सम्मान को ठेस पहुंचाया है. मुखिया एवं ग्रामीण ने कहा यह जनमानस का अपमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन