सरकारी हैंडपंप खराब होने से पानी को लेकर तरस रहे ग्रामीण व राहगीर

सरकारी हैंडपंप खराब होने से पानी को लेकर तरस रहे ग्रामीण व राहगीर
– चार साल से खराब पड़ा है सरकारी हैंडपंप हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक देवनाथपुर खारीघाट गांव में सड़क किनारे पीएचडी विभाग की ओर से लगाये गये सरकारी हैंडपंप खराब हो जाने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों व राहगीरों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. बृजमोहन चौहान, मुकेश ठाकुर, पंचानंद ठाकुर, शशिधर सिंह सहित ग्रामीणों ने बताया कि पीएचडी विभाग के तहत सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप चार साल से खराब पड़ा हुआ है. क्षेत्र में पीएचडी व अन्य योजनाओं से लगे दर्जनों सरकारी हैंडपंप व चापाकल विभागीय उदासीनता का शिकार बना हुआ है. देखरेख के अभाव में सड़क किनारे व गांव में लगे दर्जनों हैंडपंप व चापाकल खराब पड़े हुए हैं. जिससे आमलोगों व राहगीरों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. इस भीषण गर्मी में लगे हैंडपंप व चापाकल आज शोभा की वस्तु बनकर लोगों का मुंह चिढ़ा रही है. पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सरकार के लगाये गये दर्जनों सरकारी हैंडपंप व चापाकल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है. खराब पड़े इन चापाकलों को देखने वाला कोई नहीं है. बीडीओ रीना कुमारी ने बताया कि स्थल निरीक्षण कर खराब पड़े हैंडपंप व चापाकल की सूची पीएचडी विभाग को भेज इसे ठीक कराने की दिशा में पहल की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




