पश्चिम बंगाल चुनाव को ले बारसोई अनुमंडल में हुयी वाहनों की जांच

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 22 Apr 2026 6:59 PM

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव को ले बारसोई अनुमंडल में हुयी वाहनों की जांच

विज्ञापन

– विभिन्न थानों में सैकड़ों वाहनों से लाखों रुपए का चालान बारसोई पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सीमावर्ती जिले कटिहार के बारसोई अनुमंडल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गयी. दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गयी. विभिन्न थानों में सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का चालान काटा है. इस अभियान में आबादपुर थाना क्षेत्र में 48 वाहनों से 65,000 रुपये की राजस्व आमदनी हुई. बारसोई थाना क्षेत्र में 75 वाहनों पर 88,000 रुपये का चालान काटा गया. जबकि कचना थाना क्षेत्र में 16 वाहनों से 16,000 रुपये वसूले गये. एसडीओ राजू कुमार एवं एसडीपीओ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अवैध हथियार, शराब एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है. पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें. जांच के दौरान प्रशासन का सहयोग करें. इस अभियान से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था व सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन