यूपी पुलिस व पटना एसटीएफ ने कटिहार में की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
यूपी पुलिस व पटना एसटीएफ ने कटिहार में की छापेमारी

यूपी पुलिस व पटना एसटीएफ ने कटिहार में की छापेमारी

विज्ञापन

– पुराने मोबाइल खरीदने वाले कबाड़ दुकानदार को किया गिरफ्तार फोटो 11 कैप्शन- जानकारी देते एसपी कटिहार यूपी के लालगंज थाना में दर्ज एक कांड को लेकर यूपी पुलिस व बिहार एसटीएफ ने कटिहार पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से रौतारा थाना क्षेत्र के लेलहा चौक पर एक कबाड़ की दुकान में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को यूपी पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी. लालगंज (उ प्र) थाना कांड संख्या 95/26 में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त इश्तियाक आलम थाना रौतारा की गिरफ्तारी की गयी. गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस पटना एसटीएफ के साथ कटिहार पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग लेकर लेलहा चौक स्थित आरोपित की कबाड़ की दुकान में छापेमारी कर इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पता चला कि वांछित प्राथमिकी अभियुक्त की तरह देश के विभिन्न राज्यों हैदराबाद, तमिलनाडु, दिल्ली से पुराने मोबाइल कीपैड वाली एवं पुराने खराब एंड्राइड फोन की खरीदारी को लेकर एक सरगना संचालित है जो पैसे एवं अन्य सामान का लालच देकर खराब मोबाइल खरीद लेता था तथा उस मोबाइल को तोड़कर उसका मदर बोर्ड निकाल कर अपराधी प्रवृत्ति एवं देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बेच दिया करता था इस मदर बोर्ड को दूसरे देशों तक पहुंचाया जा रहा था जिससे भारतीय लोगों की डेटा से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. देश विरोधी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है. उक्त गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. यूपी पुलिस एवं पटना एसटीएफ की संयुक्त अभियान एवं कटिहार पुलिस के सहयोग से रौतारा के हथिया दियारा लेलहा चौक से एक आरोपित को गिरफ्तार किया जो फेरी वालों से पुराना मोबाइल खरीद कर उसके मोबाइल को तोड़कर उसकी मदरबोर्ड बेच देता था. जिसे खरीद कर अन्य देशों में बैठे शातिर ठग भारतीय लोगों के मोबाईल का डाटा का दुरुपयोग करते थे. मोबाइल की मदरबोर्ड से लिए गए डाटा के आधार पर साइबर क्राइम की आशंका के साथ अन्य प्रकार की डाटा भी अपराधियों के हाथ लग जाते हैं. मामले का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस उस दिशा में भी जांच कर रही है. शिखर चौधरी, एसपी, कटिहार

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन