राष्ट्रीय लोक मोर्चा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गये उमाकांत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Jun 2026 6:30 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गये उमाकांत

विज्ञापन

कटिहार स्थानीय जैन अतिथि भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें उमाकांत आनंद को पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुना गया. जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर आहूत बैठक में जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक नीरज मेहता, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह मौजूद थे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल उपस्थित थे. उमाकांत आनंद को पुनः निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया. नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष उमाकांत ने कहा कि जिस भरोसा और उम्मीद से मुझे पुनः जिला अध्यक्ष के रुप में चुना है. सभी पंचायत अध्यक्ष, क्रियाशील सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष को धन्यवाद के पात्र है और मैं संगठन को कटिहार में मजबूत करने का काम करूंगा. इस अवसर पर प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन, पिंकू कुमार, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी, कटिहार प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, डंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कपिल मंडल, कोढा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल मेहता, बरारी अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, समेली अध्यक्ष मनोज सिंह, फलका अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता, कुरसेला अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनसाही अध्यक्ष संजय सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मेहता, दयानंद कुशवाहा, उदय सिंह, युवा नेता अंकित सिंह, नागमणि कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, सोहन कुशवाहा,सहदेव कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन