अल्ट्रासाउंड कराने गयी गर्भवती का करने लगा इलाज, शिशु की मौत, महिला गंभीर

Updated at : 21 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड कराने गयी गर्भवती का करने लगा इलाज, शिशु की मौत, महिला गंभीर

अल्ट्रासाउंड कराने गयी गर्भवती का करने लगा इलाज, शिशु की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन

– मामला बारसोई नगर पंचायत स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का फोटो 13 कैप्शन- बारसोई हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड के समक्ष आक्रोश व्यक्त करते परिजन प्रतिनिधि, बारसोई अल्ट्रासाउंड कराने गयी गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड वालों ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद इलाज शुरू कर दिया. अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में ना ही कोई चिकित्सक है और ना ही अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन. इससे गर्भवती महिला के पेट में ही नवजात की मौत हो गयी. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला बारसोई नगर पंचायत स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का है. अल्ट्रासाउंड करने के लिए रघुनाथपुर निवासी अनवरी खातून 24 परिजन के साथ पहुंची थी. शनिवार की रात परिजन शाह आलम ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करने के बाद अल्ट्रासाउंड संचालक द्वारा कहा गया कि गर्भवती महिला के पेट में पानी नहीं है. अगर इसका इलाज तुरंत नहीं किया गया तो इसकी मौत हो जायेगी और बिना कुछ सोचे समझे इलाज शुरू कर दिया. महिला को कुछ दवा भी खिलाई गयी. इसके कुछ देर बाद ही महिला के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया. जांच में पता चला नवजात की मौत हो गई है. जिस समय यह घटना हुई उस समय क्लिनिक में ना कोई चिकित्सक था और ना ही टेक्नीशियन, उसके बाद भी इलाज करने लगा. घटना के बाद अल्ट्रासाउंड की दुकान से संचालक एवं कर्मी फरार हो गये. परिजनों ने बताया कि महिला को इलाज के लिए बाहर ले गये. कहा कि वहां से आने के बाद बारसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज करेंगे. बारसोई थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सूचना नहीं है. पर फिर भी वे इस घटना की जांच कर कार्रवाई करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन