उदास मत हो चिन्नी, नाटक का किया मंचन, डीआरएम रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन
उदास मत हो चिन्नी, नाटक का किया मंचन, डीआरएम रहे मौजूद

उदास मत हो चिन्नी, नाटक का किया मंचन, डीआरएम रहे मौजूद

विज्ञापन

कटिहार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला शक्ति की गूंज उदास मत हो चिन्नी नाटक का प्रभावशाली मंचन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कटिहार के प्रवर रेलवे संस्थान में किया गया. यह नाटक कोसी संगम संस्था द्वारा प्रस्तुत किया. आयोजन एनएफ रेलवे एम्पलाई यूनियन के तत्वाधान में किया गया. नाटक ने महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास व सामाजिक संवेदनाओं को बेहद प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया. दर्शकों ने काफी सराहा. नाटक में चिन्नी की मुख्य भूमिका में सोनम शर्मा ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. पिता की भूमिका में आलोक कुमार ने प्रभावशाली अभिनय किया. जोकर की भूमिका में कौशिक कर व नंदकिशोर ठाकुर ने अपने अभिनय से नाटक में जीवंतता व संदेश दोनों को प्रभावी बनाया. कोरस की भूमिका में अंजली कुमारी, आकाशदीप, गुलशन कुमार, अभिनव कुमार, कुमार आलोक, विकास कुमार ने सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से नाटक को और अधिक प्रभावशाली बनाया. नाटक का निर्देशन आलोक कुमार ने किया. नाटक में मेकअप का कार्य अंजली कुमारी एवं कौशिक कर ने किया. प्रकाश व ध्वनि की जिम्मेदारी कुमार सत्यम ने निभाई. कटिहार मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज सिंह, एनएफ रेलवे एम्पलाई यूनियन के सचिव रजनीश कुमार ने कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन