9.436 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
9.436 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

9.436 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने पवई कोठी टोला चौक एन एच 31 के पास छापेमारी कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार मंडल (28 वर्ष), पिता स्व० जयप्रकाश मंडल, निवासी झगरूचक वार्ड नं-13 तथा गंगाराम किस्कू (26 वर्ष), पिता सरपंच किस्कू, निवासी कंचनबाड़ी, थाना फलका, जिला कटिहार के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, कुल 9.436 किलोग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है. कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सटीक सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर दोनों तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई को इलाके में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.कोढ़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी हाल में ऐसे अवैध धंधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन