25 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
25 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

25 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी ढलान के समीप से शुक्रवार को अमदाबाद पुलिस ने 25 लीटर 50 एमएल विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत एसआई संजीत प्रसाद, नन्हे दुबे ने त्रिमुहानी ढलान के पास से मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र के विपिन कुमार एवं संतोष कुमार को गिरफ्तार किया. इनके पास से 25 लीटर 50 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई है. एक स्प्लेंडर बाइक एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों शराब तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों शराब तस्करों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई प्रियंका कुमारी, एसआई संजीत प्रसाद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन