105 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

105 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कदवा कदवा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत गौशाला रोड उरांव टोला में छापेमारी कर 105 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो शराब तस्कर द्वारा शराब की तस्करी किया जाता है. सूचना मिलते ही जब थाना क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत गौशाला रॉड उरांव टोला में छापेमारी की गई तो दो शराब तस्कर उरांव टोला निवासी रामचंदर उरांव व मिथुन उरांव को 105 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




