10 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो ऑटो जब्त

Updated at : 10 Mar 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
10 पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो ऑटो जब्त

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑटो में लदे कुल 10 मवेशियों को बरामद किया.

विज्ञापन

कटिहार. मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑटो में लदे कुल 10 मवेशियों को बरामद किया. पुलिस ने तस्करी में शामिल दो पशु तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, पशु तस्करों पर नकेल कसने को लेकर एसपी शिखर चौधरी ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी को कार्रवाई करने को लेकर सख्त हिदायत दी है. उक्त आदेश के आलोक में जिला पुलिस की कार्रवाई में सफलता भी हाथ लगी है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला को पशु तस्कर की गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो ऑटो में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए तस्कर मधेपुरा की ओर जा रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने मधेपुरा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान दो ऑटो में गाय को देख पुलिस ने ऑटो रोकने का इशारा किया. लेकिन ऑटो चालक ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों ऑटो से 10 गाय बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त असफाक, पिता शोहस्व अली, मोकीम, पिता अनिसुर रहमान दोनों हरिशपुर थाना रौतारा, जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध पशु क्रूरता एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन