भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक हुई आयोजित

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक हुई आयोजित

भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन

कटिहार त्याग, तपस्या व बलिदान के मूल मंत्र की बदौलत भारतीय मजदूर संघ आज देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है. इस संगठन ने शून्य से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. आज संगठित और असंगठित, दोनों क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है. उक्त बातें भारतीय मजदूर संघ के पूर्व मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने कही. शहर के ऋषि भवन में दो दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति की सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में संघ के कई पधाधिकारी शिरकत किया. मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि देश की समृद्धि में श्रमिकों का अतुलनीय योगदान है. भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों के लिए आरंभिक काल से ही संघर्षशील रहा है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सह संचालक गोविन्द शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिक की चिंता के साथ ही राष्ट्र व उद्योग की चिंता करता है. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों में राष्ट्र भक्ति के भाव को जगा रहा है. इस मौके पर मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट, सह ऋषि भवन के अध्यक्ष नरोतम जोशी, सचिव दिनेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन