चंदवा कोसी नदी में दो चचेरी बहनें डूबकर लापता, महिला को बचाया

Updated at : 19 Oct 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
चंदवा कोसी नदी में दो चचेरी बहनें डूबकर लापता, महिला को बचाया

चंदवा कोसी नदी में दो चचेरी बहनें डूबकर लापता, महिला को बचाया

विज्ञापन

– स्थानीय मछुवारों ने महिला को डूबने से बचाया कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत के खुदना गांव की दो किशोरी (चचेरी बहनें) रविवार को कोसी नदी में स्नान करने के दौरान तेज धार में बहकर लापता हो गयी. लापता किशोरियों की पहचान वंदना कुमारी 15 वर्ष पिता विद्यानंद पासवान एवं दामिनी कुमारी 14 वर्ष पिता संजय पासवान के रूप में की गयी है. दोनों किशोरी आपस में चचेरी बहन हैं. दोनों अपने परिजनों के साथ कारी कोशी नदी घाट पर स्नान करने गयी थी. घटना उस समय घटी जब दामिनी कुमारी अपनी मां विभा देवी के साथ नदी में स्नान कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज धार में बहने लगी. मां ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह स्वयं भी पानी के तेज बहाव में फंस गयी. मौके पर मौजूद मछुआरों ने किसी तरह विभा देवी को तो बचा लिया लेकिन दोनों किशोरी नदी की तेज लहरों में समा गयी. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे उमड़ पड़ी. स्थानीय लोग व मछुआरे अपने स्तर से किशोरियों की तलाश में जुट गये. लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका. सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया फारूक आजम, रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिंद अन्य पुलिसकर्मी, सीओ कोढ़ा संजीव कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिंह, भाजपा के जिला मंत्री गौरव पासवान, पूर्व विधायक कोढ़ा पूनम पासवान, जनसुराज पार्टी से विधायक प्रत्याशी निर्मल पासवान, घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. स्थानीय गोताखोरों की टीम ने भी किशोरियों को ढूंढने का प्रयास किया. पर असफल रही. देर शाम तक किशोरियों की बरामदगी नहीं होने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया है. एसडीआरएफ की टीम को आने में विलंब होता देख ग्रामीण काफी उग्र हो गये. ग्रामीणों में इस हृदयविदारक घटना को लेकर मातम पसरा हुआ है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं खोज कार्य जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन