अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों के डूबने से मौत, मचा कोहराम

Updated at : 09 Apr 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों के डूबने से मौत, मचा कोहराम

अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों के डूबने से मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव में पोखर में पैर फिसल कर गिर जाने से गहरे पानी में डूबने से दो बच्चों की गुरुवार को मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया. प्रखंड क्षेत्र के जोकर पंचायत स्थित हार्टबरोल गांव में पोखर में खेलने के दौरान पैर फिसलकर गिर जाने से पांच वर्षीय रिमझिम कुमारी, पिता सतीश प्रसाद सिंह की डूबकर मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर दनिहां पंचायत की खाजा नगर गांव में गांव के निकट स्थित पोखर में पैर फिसल कर गिर जाने से एक तीन वर्षीय अमीर अंसारी की पोखर में डुक्कर मौत हो गयी. दोनों मामले में सीओ रिजवान आलम ने बताया कि जोकर पंचायत के हाटबरोल गांव में सतीश प्रसाद सिंह की पांच वर्षीय पुत्री रिमझिम कुमारी के गांव के ही पोखर में डूबने से मौत हो गई है. दनिहां पंचायत के खाजा नगर गांव में अमीरुल अंसारी के तीन वर्षीय पुत्र अमीर अंसारी की मौत हो गई है. रिमझिम कुमारी तथा आमिर अंसारी पोखर के निकट खेल रहे थे. पैर फिसल जाने से पोखर में जा गिरा. गहरे पानी में चले जाने से आमिर तथा रिमझिम की मौत हो गई है. दोनों गांव में कोहराम मचा हुआ है. दोनों बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चियों की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा नहीं जा सका था.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन