जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

विज्ञापन

फलका फलका थाना में शनिवार को जमीनी विवाद मामले के निपटारे को लेकर परामर्श सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अंचल अधिकारी सौमी पोद्दार व पुलिस अवर निरीक्षक रामजतन दास ने संयुक्त रूप से की. अंचल अधिकारी ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे छह मामले में सुनवाई की गयी. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के आपसी सहमति व जरूरी कागजात के जांचों उपरांत दो मामलों का निपटारा किया गया. जबकि शेष बचे चार मामले में पर्याप्त साक्ष्य अप्राप्त रहने के कारण पुनः सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी. मौके पर अंचल लिपिक अंकित कुमार, पीएलवी कुमार हर्षवर्धन, सोनू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन