रंजीस में दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

Published at :05 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
रंजीस में दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

रंजीस में दो भाइयों में जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज

विज्ञापन

आजमनगर आपसी रंजीश को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मामला थाना क्षेत्र के निमोल गांव का है. एक भाई सैयद चमन शाही के आवेदन पर आजमनगर थाना में मामला दर्ज कराया गया. आवेदन में बताया गया कि जब वह घर पर था. बड़े भाई सैयद नासिर जो पूर्व में निमोल पंचायत से सरपंच रह चुके हैं. बाहर आने के लिए बुलाया और घर से बाहर आने पर पत्नी, बेटा और साला सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर लोहे का रड से हमला कर दिया. बचाने आयी पत्नी को भी सभी लोगों ने जमकर मारपीट कर दी. गांव के रिश्तेदारों ने मिलकर सैयद चमन शाही को आजमनगर थाना पहुंचाया. जहां थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. सीएचसी के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. चमन शाही की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. उधर दूसरी ओर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने स्थिति की नजाकत को देखते हुए पूर्व सरपंच सैयद नासिर हुसैन को तुरंत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित नासिर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन