दो सगे भाइयों ने लीची का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से किया दुष्कर्म

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 May 2026 6:34 PM

विज्ञापन

दो सगे भाइयों ने लीची का लालच देकर दो मासूम बच्चियों से किया दुष्कर्म

विज्ञापन

– दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार फलका जिले के पोठिया थाना क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में दो नाबालिग सगे भाइयों ने दो मासूम बच्चियों को लीची का लालच देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़ित दोनों बच्चियां आपस में सगी चचेरी बहन है. इस घिनौने कृत्य के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों विधि निरुद्ध बालकों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि वे दोपहर में अपने घर में पुत्री को न पाकर उसे आसपास ढूंढने लगे. तभी पड़ोस के एक लड़के को अपने घर से बाहर निकलते हुए देखा. जब उस लड़के से अपनी बेटी के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह घर के बरामदे पर है. बरामदे का दृश्य देख मां के उड़े होश महिला जब घर के बरामदे पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गये. वहां उसकी अपनी पुत्री व उसकी गोतनी की पुत्री दोनों खड़ी थी. दोनों मासूम बच्चियों के कपड़े खुले हुए थे. वे दोनों बदहवास स्थिति में थीं. लीची का लालच देकर कमरे में किया बंद जब दोनों नाबालिग बच्चियों से कपड़े खुले होने का कारण पूछा, तो उसकी पुत्री ने रोते हुए पूरी आपबीती सुनाई. बच्ची ने बताया कि पड़ोस के ही दो लड़कों ने उन्हें खाने के लिए लीची देने का लालच दिया. इसके बाद वे दोनों को बहला-फुसलाकर घर के एक कमरे में ले गये. वहां दोनों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और दोनों के साथ जबरन दुष्कर्म किया. दरिंदगी के कारण बच्चियां अत्यधिक दर्द और सदमे में थी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपित भेजे गए रिमांड होम घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार पोठिया थाना पहुंचे और आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने तुरंत एक्शन लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद विधि निरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में ले लिया. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर पोठिया थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों नाबालिग को विधि निरुद्ध किया गया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और बच्चियों के मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया में जुटी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन