दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated at : 10 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी शिविर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी शिविर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कोढ़ा थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों में इसराइल, पिता स्व जमशेद अली, हाजीपुर चामापड़ा थाना सहायक जिला कटिहार, विकास पासवान, पिता नारायण पासवान, पीर मकान थाना फलका निवासी शामिल हैं. कोलासी शिविर पुलिस ने क्षेत्र में गश्ती के दौरान दोनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया. जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने पर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत शराब पीना भी दंडनीय अपराध है. इसी के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन