शराब बरामद मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है
कोढ़ा. पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कांड संख्या 73/26 में मांगन उरांव पिता स्व कार्तिक उरांव, निवासी कामत टोला भैंसना चापी के घर के बाहर से 25 लीटर शराब बरामद की गयी थी. कांड संख्या 45/26 में खूबलाल उरांव पिता चैतु उरांव, निवासी ग्राम पलटनिया के घर के बाहर से 30 लीटर शराब जब्त की गयी थी. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए थे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है. रौतारा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










