कुरसेला के गिट्टी प्लांट के पास ट्रकों में टक्कर, एक ट्रक पलटा, हताहत नहीं

Updated at : 12 Nov 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
कुरसेला के गिट्टी प्लांट के पास ट्रकों में टक्कर, एक ट्रक पलटा, हताहत नहीं

कुरसेला के गिट्टी प्लांट के पास ट्रकों में टक्कर, एक ट्रक पलटा, हताहत नहीं

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 कुरसेला गिट्टी प्लांट के समीप बुधवार को दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक संतुलन खोकर पलटी खा गयी. घटना में किसी के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है. पलटी खाने वाले ट्रक पर बांस लदा हुआ था. दूसरे ट्रक पर चावल का बोरा लदा हुआ था. बांस लदे ट्रक के चालक अमोल मोरी ने बताया कि असम से बांस लेकर महाराष्ट जा रहे थे. चावल लदा ट्रक के चालक सत्येन्द्र यादव ने बताया कि पिपरिया मध्य प्रदेश से चावल लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था. दुर्घटना बाद एक ट्रक भाग निकलने का प्रयास किया. पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया. सड़क पर गिरे बिखरे बांस को जमा किया जा रहा था. सड़क बीच पलटे ट्रक को पुलिस ने हटाकर मार्ग के बाधित आवागमन चालू कराया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन