बेलौरो में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत, सात घायल

बेलौरो में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर एक की मौत, सात घायल
कुरसेला एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप सोमवार सुबह बेलोरो मे अज्ञात ट्रक से टक्कर लगने से एक वृद्व की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हो गया. घायलो को पुलिस ने उपचार के लिये सीएचसी कुरसेला पहुंचाया.सीएचसी में उपचार बाद घायलों को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतक अनुप लाल मेहता (65) पिता स्व मुन्सी मेहता पूर्णिया जिला के श्री नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर का निवासी था. घायलो में विश्वजीत कुमार (54) पिता ब्रह्मदेव मेहता, जयकृष्ण राय (60) पिता यशोधर राय, योगेन्द्र प्रसाद यादव (76), मधुव्रत देव (09) पिता विश्वजीत कुमार, चन्द्रदीप आंदन (70) पिता रमन प्रसाद विश्वास, सुनील कुमार (40) पिता इन्द्रा नारायण, संजय कुमार उर्फ अमरदीप (30) पिता रमन प्रसाद विश्वास श्रीनगर पूर्णिया का निवासी शामिल है. जानकारी अनुसार बोलेरो सवार मुंगेर जमालपुर से आनंद मार्ग के सम्मैलन से भाग लेकर श्री नगर पूर्णिया लौट रहा था. समेली विषहरी स्थान के समीप बेलोरो मे पीछे से तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि बेलोरो संतुलन खो कर सड़क किनारे खेत मे चला गया. ट्रक के टक्कर से बोलेरो के परखच्चा उड़ गया.घटना स्थल पर घायलो के दर्द पीड़ा से चीख चित्कार मच गया. दुर्घटना करने वाले ट्रक बोलेरो मे टक्कर मार आगे भाग निकला. बोलेरो पर आठ लोग सवार थे. कुरसेला थाना पुलिस ने घायलों को उठा कर उपचार के लिये सीएचसी पहुंचाया. पुलिस ने आवश्यक कानुनी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टर्माटम के लिये कटिहार भेज दिया. घटना का जानकारी पुलिस ने मृतक व घायलो के परिजनो को दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




