वीर शहीदों को देवीपुर शहीद स्थल पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 13 Aug 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
वीर शहीदों को देवीपुर शहीद स्थल पर दी गयी श्रद्धांजलि

वीर शहीदों को देवीपुर शहीद स्थल पर दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कुरसेला शहीद दिवस पर राजनीतिक समाजिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्थल देवीपुर जाकर 13 अगस्त 1942 को शहीद हुए वीर शहीद लालजी मंडल, नटाय परिहार, रमचू यादव, धथुरी मोदी, जागेश्वर महलदार को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. नया चौंक कुरसेला से श्रद्धांजलि देने वालों का एक जत्था पूर्व सांसद नरेश यादव के नेतृत्व में देवीपुर शहीद स्थल पहुंचा. शहीद स्थल पर झंडोत्तोलन किया गया. श्रद्धांजलि के उपरांत नया चौक कुरसेला शहीद चौंक पर वीर शहीदों के शहादत के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ झंडोत्तोलन किया गया. उपस्थित लोगों ने देश के आजादी में शहादत देने वाले वीर सपूतों के शहादत का चर्चा किया. मौके पर राजेन्द्र प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार साह, महेश राय, मिथिलेश यादव, अमन आर्यन, बासुदेव मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन