आदिवासी समाज ने बड़े ही धूमधाम के साथ की सरहुल पूजा

प्रखंड क्षेत्र की कालसर पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय खेल मैदान में सरहुल पूजा समिति नारियलबाड़ी कालसर गोदैया की अगुवाई में सरहुल मेला का आयोजन किया गया
हसनगंज. प्रखंड क्षेत्र की कालसर पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय खेल मैदान में सरहुल पूजा समिति नारियलबाड़ी कालसर गोदैया की अगुवाई में सरहुल मेला का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासी समाज के लोगों ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व पर प्रकृति की पूजा की. कई गांवों के आदिवासी समाज के बच्चे, बूढ़े, नौजवान अपनी टोली बनाकर पहुंचे. सभी ने अपने आराध्य देव की पूजा कर खुशहाली की कामना की. साथ ही आदिवासी समाज के महिला, पुरुष व नौजवानों ने संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर ढोल नगाड़े के साथ खूब थिरके व परंपरागत रूप से सरहुल पूजा की. इसे लेकर सरहुल पूजा कमेटी अध्यक्ष गिरधारी उरांव ने कहा कि आदिवासी समाज के आदिकाल संस्कृति में प्रकृति को देवी मानने की परंपरा चली आ रही है. वृक्षों के समूह को सरना मानकर धरती, आकाश, बादल व प्राकृतिक माता की पूजा-अर्चना की जाती है. इसके पीछे मान्यता यह है कि सरना देवता प्रसन्न होकर सुख समृद्धि व अच्छी फसल का वरदान देते हैं. सरहुल पूजा चैत महीना बसंत ऋतु में होता है. इस दौरान वसंत ऋतु में खिलने वाले सभी फूलों खासकर के साल यानी सखुवा के फूलों की पूजा-अर्चना की जाती है. सभी अपने चेहरे को फूलों से शृंगार करती है. साथ ही युवक-युवतियों की टोली नृत्य पेश करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सरहुल पूजा की. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, ईंट भट्टा के प्रोपराइटर संजय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया सागर यादव, कंदलाल मुर्मू, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, दिलीप विश्वास, मंच संचालन के रूप में पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, उपमुखिया रवि कुमार साह, मेला अध्यक्ष गिरधारी उरांव, आदिवासी विकास परिषद युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन उरांव उर्फ विनोद उरांव, सचिव कन्हैया उरांव, विनोद यादव, विनोद मंडल, कांग्रेस नेता बसिरुद्दीन, अमरनाथ यादव, महेंद्र वर्मा, विजय यादव, कलाम, अजंत उरांव, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष दिलीप उरांव, कपिल उरांव, महेश उरांव, रामदयाल उरांव, बलराम उरांव, इंद्रदेव उरांव, महेंद्र उरांव, महासचिव अयोध्या उरांव, बबलू हांसदा, चंद्र मुर्मू सहित मेला कमेटी के सदस्य व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




