लायंस क्लब की ओर से किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब की ओर से किया गया पौधरोपण

लायंस क्लब की ओर से किया गया पौधरोपण

विज्ञापन

कटिहार लायंस क्लब कटिहार की ओर से पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया. क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि धरती को बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. कहा कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना व सौर/पवन ऊर्जा को अपनाना व भूजल का संरक्षण, वनीकरण के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें. प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन हंशु अग्रवाल डालमिया ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को लोगों को प्रदूषण, वनों की कटाई व ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाना चाहिए. क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने जानकारी दी कि स्थानीय गौशाला परिसर में 50 पेड़ लगाए गये. नीम, जामुन, अमरुद के साथ अर्जुन के पेड़ भी शामिल है. लायन अनिल चमरिया, पंकज पूर्वे, संतोष गुप्ता, स्वर्ण चमरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, मनोज महासेठ, मितेश डालमिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन