तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सेविकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Updated at : 14 May 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सेविकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सेविकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन

कोढ़ा बाल विकास परियोजना कार्यालय कोढ़ा की ओर से पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में मुसापुर विवाह भवन कोढ़ा में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में क्षेत्र की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया. आंगनवाड़ी सेविकाओं को पोषण एवं शिक्षा के महत्व पर प्रशिक्षित किया. प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को एकीकृत करना था. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि पोषण व शिक्षा का आपसी संबंध बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन