मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 14 May 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड सभागार में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी व सटीक रूप से संपन्न कराना था. जिसमें प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 69-कोढ़ा (अजा) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. उद्घाटन सत्र में उन्होंने बीएलओ की भूमिका को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और पूर्णता बीएलओ के समर्पण पर निर्भर करती है. विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर महेश्वर रजक और सुकेश कुमार रविदास ने किया. इनके साथ कमिश्नरी स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रवीण कुमार, शकुर आलम, जमील उद्दीन ने भी प्रशिक्षण कार्य में योगदान दिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को फॉर्म-6 नाम जोड़ना, फॉर्म-7 नाम विलोपन एवं फॉर्म-8 सुधार और स्थान परिवर्तन की प्रक्रिया, दस्तावेजों की शुद्धता की जांच, घर-घर सत्यापन और डिजिटल माध्यमों के उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. विशेष रूप से इस बात पर बल दिया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन