फलका में मक्का थ्रेसर की चपेट में आने से 7 साल के बालक की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
फलका में मक्का थ्रेसर की चपेट में आने से 7 साल के बालक की दर्दनाक मौत

फलका में मक्का थ्रेसर की चपेट में आने से 7 साल के बालक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित खरवा आदिवासी टोला में रविवार की देर शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. मक्का थ्रेसर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान खरवा टोला निवासी रमेश मुर्मू के पुत्र विध्यानसु मुर्मू के रूप में हुई है. ट्रैक्टर के हुड से गिरकर थ्रेसर में आया मिली जानकारी के अनुसार किसान रमेश मुर्मू अपने खेत में मक्का की थ्रेसिंग करवा रहे थे. इस दौरान उन्होंने बेटे विध्यानसु को ट्रैक्टर के हुड पर बैठा दिया था. अचानक अनियंत्रित होकर बालक थ्रेसर मशीन पर गिर गया. थ्रेसर की तेज रफ्तार में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों में कोहराम, गांव में शोक की लहर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की खबर फैलते ही पूरे खरवा टोला में मातम पसर गया. गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं. पुलिस को नहीं दी सूचना, पंचायत स्तर पर निपटाया मामला सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने थाने में आवेदन देने से इनकार कर दिया. पंचायत स्तर पर ही मामले को समाप्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि घटना की सूचना फलका पुलिस तक नहीं पहुंच सकी. सावधानी जरूरी खेती के दौरान थ्रेसर, ट्रैक्टर जैसी मशीनों के पास बच्चों को न जाने दें. हादसे एक पल में जिंदगी छीन लेते हैं. मशीन चालू रहने के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन