यातायात नियंत्रण को वाहन जांच की

यातायात नियंत्रण को वाहन जांच की
बरारी प्रखंड के मुख्यालय व्यस्तम बाजार बरारी हाट एवं स्टेशन बाजार में विधि व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस एवं सुरक्षा बल की तैनाती की गयी. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि डुमर बरारी सड़क में पुलिस अधिकारी सज्जन कुमार के साथ सुरक्षा बलों को वाहन की सघन जांच में लगाया गया है. ताकि त्योहार के समय अपराध व अपराधी पर शिकंजा बना रहे. बरारी हाट पर त्योहारी भीड को देखते हुए पुलिस अधिकारी के साथ बल को लगाया गया है. ताकि जात की समस्या नहीं रहे. काढागोला स्टेशन बाजार में पुलिस बल की तैनाती की गई है. यह व्यवस्था छठ पूजा तक एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है. सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण को कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




