ePaper

ट्रेड यूनियन ने चुनाव में एंप्लाइज यूनियन ने बाजी मारी, 52.62 प्रतिशत मतदान हुआ प्राप्त

Updated at : 13 Dec 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन ने चुनाव में एंप्लाइज यूनियन ने बाजी मारी, 52.62 प्रतिशत मतदान हुआ प्राप्त

रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव में एम्पलाइज यूनियन ने बाजी मारी. बताते चले कि रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता के लिए हुए चुनाव में तीन ट्रेड यूनियन एंप्लाइज यूनियन, मजदूर यूनियन एवं पूर्वोत्तर सीमांत कर्मचारी संघ ने अपनी दावेदारी को लेकर चुनाव लड़ा था.

विज्ञापन

कटिहार. रेलवे ट्रेड यूनियन चुनाव में एम्पलाइज यूनियन ने बाजी मारी. बताते चले कि रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता के लिए हुए चुनाव में तीन ट्रेड यूनियन एंप्लाइज यूनियन, मजदूर यूनियन एवं पूर्वोत्तर सीमांत कर्मचारी संघ ने अपनी दावेदारी को लेकर चुनाव लड़ा था. गुरुवार को कटिहार सीनियर इंस्टिट्यूट में मतगना संपन्न हुई. मतगणना की जानकारी देते हुए सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 53564 मतदाताओं में 45688 मतदाताओं ने मतदान किया था. जिसमें पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे इंप्लाइज यूनियन एवं (एनएफआरईयू) को 52.62 प्रतिशत यानी 24041 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे. दूसरे स्थान पर रहे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मजदूर यूनियन (एनएफआरएमयू) को 41.40 प्रतिशत जबकि तृतीय स्थान पर रहे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) को 5.29 प्रतिशत वोट मिला. जारी परिणाम के अनुसार कटिहार के 12070 मतदान हुआ था. जिसमें एनएफआर इंप्लाइज यूनियन को 5781, एनएफआरएमयू को 5581, पीएसआरकेएस को 667 मत मिले. मतगणना परिणाम में एम्पलाइज यूनियन को भारी बहुमत मिलते ही यूनियन के पदाधिकारी व सदस्यों ने दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गले लगाकर जीत की खुशी मनाया. एम्पलाइज यूनियन के सचिव रूपेश कुमार ने तमाम मतदाताओं को जिन्होंने इंप्लाइज यूनियन पर अपना भरोसा जताया उनको धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एनएफआर इंप्लाइज यूनियन तमाम रेलकर्मी की हर समस्या में उनके साथ खड़ी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन