टोटो पेड़ से टकराया, मां व पुत्र घायल

टोटो पेड़ से टकराया, मां व पुत्र घायल
कुरसेला एसएच 77 पर सोमवार को आरपीडी कॉलेज के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. टोटो के पेड़ से टकराने से उस पर सवार महिला व उसका चार वर्षीय पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिये पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद दोनों घायलों को विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घायल महिला कविता देवी (26) व उसका पुत्र आयुष कुमार (4) थाना क्षेत्र के नबाबगंज मिल्की गांव का निवासी बताया गया है. टोटो मिल्की नबाबगंज से कुरसेला आ रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










