कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर टोल टैक्स हो स्थगित: चैंबर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर टोल टैक्स हो स्थगित: चैंबर

कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर टोल टैक्स हो स्थगित: चैंबर

विज्ञापन

– एनएच-131ए पर टोल टैक्स को लेकर सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को पत्र किया अग्रसारित कटिहार नार्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर एनएच-131ए पर कटिहार-पूर्णिया मार्ग के 12वें किलोमीटर पर लगने वाले टोल टैक्स को तत्काल स्थगित करने की मांग की गई है. मांगाें को लेकर पत्र भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भेजा गया है. चैंबर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि कटिहार सांसद तारिक अनवर को इस संबंध में पत्र लिखा गया था. सांसद ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को पत्र अग्रसारित करते हुए लिखा है कि झारखंड के साहिबगंज से कटिहार होकर राष्ट्रीय राजपथ 131ए आंशिक रूप से यातायात के लिए खोला गया है. गंगा नदी पर मनिहारी के पास सड़क पुल अभी निर्माणाधीन है. कटिहार से पूर्णिया तक राष्ट्रीय राजपथ 131ए के 12वें किलोमीटर पर दीवानगंज के पास टोल प्लाजा पर टोल वसूली का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. जबकि इस राजमार्ग संख्या 131ए का सड़क पुल के साथ निर्माण संपन्न होने के बाद टोल की वसूली किये जाने का अनुरोध किया गया है. साथ ही कटिहार से प्रमंडलीय नगर पूर्णिया आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के लिए टोल मुक्त आवाजाही की मांग की गयी है. सांसद ने सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री से इस पर विचार करने की मांग की है. चैंबर ने सांसद को लिखे पत्र में कहा था कि चूंकि गंगा नदी पर पुल अभी निर्माणाधीन है. इसे चालू नहीं किया गया है. इसके बावजूद टोल प्लाजा को एनएच-131ए प्राधिकार टोल वसूली को लेकर एजेंसी को हैण्डओवर कर दिया गया है. वसूली भी चालू हो गयी है. इससे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले खासकर निजी वाहन मालिकों का आर्थिक रूप से दोहन हो रहा है. कटिहार व पूर्णिया के बीच दोनों ओर से 12-12 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा स्थित है. जबकि कार्यशील ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) वाले निजी वाहन मालिकों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपनी दैनिक यात्रा के पहले 20 किलोमीटर तक टोल-मुक्त भत्ता की सुविधा दी गयी है. इस दूरी से आगे वास्तविक यात्रा किये गये किलोमीटर के आधार पर टोल वसूलने का प्रावधान है. यह अपडेट सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 में किये गये संशोधन के बाद किया गया है. कई टोल प्लाजा पर पास ही में रहने वाले गांव के लोगों को भी छूट दी जाती है. यह छूट इसलिए दी जाती है ताकि स्थानीय लोग अपने रोजाना के कामों के लिए आसानी से यात्रा कर सकें. सांसद से कटिहार और पूर्णिया के वाहन मालिकों खासकर व्यवसायियों के हित में एनएच-131ए पर कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर लगने वाले टोल टैक्स को तत्काल स्थगित करने को लेकर भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री के समक्ष चैम्बर की बातों को रखने का आग्रह किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन