टीएलएम मेला में फुलवरिया की शिक्षिका रीता कुमारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में हाई स्कूल परिसर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया.
कोढ़ा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में हाई स्कूल परिसर में प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित शिक्षकों ने भाग लिया. अपनी नवाचार शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया. मेले का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण सामग्री विकसित करने के लिए प्रेरित करना और छात्रों की शिक्षा को अधिक रोचक व प्रभावी बनाना था. प्रतियोगिता में एनपीएस मधुरा मीलिक फुलवरिया की शिक्षिका रीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि सीमा कुमारी द्वितीय, कंचन लता तृतीय, तमविर कौर चतुर्थ और शेखर संमन पंचम स्थान पर रहे. इन पांचों शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है. जहां वे प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता के आयोजन और मूल्यांकन में चयन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही. चयन समिति में बीपीएम पारस कुमार, लेखापाल राज आनंद, बीआरपी शैलेन्द्र पासवान, बीआरपी रामाशंकर, राकेश कुमार, सुमन कुमारी, अनिता कुमारी, अजय कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अहम योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




